दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कल शिमला में ‘सरकारी स्कूल विरोधी नीतियों’ को लेकर करेंगे संवाद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (16/05/2022): दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और भारतीय जनता पार्टी की ‘सरकारी स्कूल विरोधी नीतियों’ को लेकर कल यानी 17 मई को शिमला में जनता से संवाद करेंगे। इस बात कि जानकारी मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर ट्वीट करके दिया है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को मज़ाक़ बना दिया है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और भाजपा की ‘सरकारी स्कूल विरोधी नीतियों’ को लेकर कल शिमला में जनता से संवाद करूँगा। भाजपा सरकार ने हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को मज़ाक़ बना दिया है। भाजपा सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है।”