कड़कड़डूमा कोर्ट के सैकड़ों वकील हुए बीजेपी में शामिल! खुद को पीएम मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों से बताया प्रभावित

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (23/04/2022): प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में कल यानी शुक्रवार को कड़कड़डूमा कोर्ट के सैकड़ों वकीलों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान हर्ष मल्होत्रा ने सभी को पार्टी में पटका पहनाकर विधिवत तरीके से पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि जिस तरह से इतनी बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग भाजपा में शामिल हुए है, उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और भाजपा निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा के लिए देश पहले और पार्टी बाद में वाली सोच के कारण भारतीय जनता पार्टी में इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उनके कुशल नेतृत्व में जिस तरह से देश विकास कर रहा है, वह सराहनीय है। सेवा ही संगठन से प्रभावित होकर भाजपा परिवार दिन प्रतिदिन सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में मजबूत हो रहा है।

हर्ष मल्होत्रा ने प्रदेश भाजपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के संयोजक के के त्यागी, प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री अर्चना कंसल, नितिन जैन और मनोज कंसल की मौजूदगी में महेश कुमार, संगपाल गौतम, आर के तोमर, शिव कुमार त्यागी, रेश्मा, पायल गुप्ता, श्याम सुंदर और उपकार सिंह को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किए है।