हिमाचल नें भाजपा को लगा बड़ा झटका, भाजपा के कद्दावर नेता हरमल धीमान ने बदला पाला!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (13/04/22): हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और तमाम पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इस बीच सबसे ज्यादा सरगर्मी आम आदमी पार्टी और बीजेपी में मची है। आए दिन कार्यकर्ता एक दूसरे पार्टी का दामन थाम रहे हैं। लगातार हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी और बीजेपी में खलबली मची हुई है। चुनाव नजदीक आते ही नेताओं का दल बदलना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज हिमाचल प्रदेश बीजेपी के कई नेता ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

आज दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (SC विंग) और एससी मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष हरमल धीमान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

हिमाचल प्रदेश के प्रभारी और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भाजपा से आप में आए नेताओं को पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (SC विंग) एवं पूर्व उपाध्यक्ष SC मोर्चा व 30 साल से अधिक उच्च पद पर रहे कार्यकर्ता हरमल धीमान जी बीजेपी से त्रस्त होकर आज अपने सभी साथियों के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़े।मैं उनका और सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करता हूं।।