जानें पाँचों राज्यों का रुझान, किस पार्टी की सरकार कँहा बन रही है

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 मार्च 2022): उत्तर प्रदेश सहित देश के पाँच प्रदेश में जारी सियासी घमासान का आज आखिरी दिन है, आज यह बात पूरी तरफ साफ हो जाएगा कि अगले पाँच सालों तक प्रदेश की गद्दी पर कौन बैठेंगे। किस राज्य में खिलेगी कमल या चलेगी साइकिल,या फिर दौड़ेगी हाथी या उड़ेगी पतंग,या इससे इत्तर लहराएगा पंजा।

अबतक के जो आंकड़े मिल रहे हैं पंजाब के 117 सीटों का रुझान अब तक आ रहा है, जिसके अनुसार आम आदमी पार्टी 88 सीटों पर आगे आगे दौड़ रही है और उनके पीछे पीछे कांग्रेस 13 सीटों पर दौड़ रही है। और अकाली के खाते में 10 सीट का बढ़त है, तो वहीं भाजपा 05 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं अगर हम बात उत्तरप्रदेश की करें तो उत्तर प्रदेश के कुल 403 सीटों के जो आंकड़े सामने आ रहें है उसके अनुसार भाजपा 263 सीटों पर आगे है वहीं समाजवादी पार्टी 124 सीटों पर आगे है, बीएसपी 07 सीटों पर बढ़ रही है ,वहीं कांग्रेस का पंजा 05 सीटों पर आगे है।

वहीं अगर हम नजर उत्तराखंड की सियासी रुझानों पर डालें तो उत्तराखंड के कुल 70 सीटों में भाजपा 44 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 21 सीटों बढ़त जमाए हुई है। बसपा 02 सीटों आगे चल रही है वहीं आम आदमी पार्टी 01 सीटों पर आगे बढ़ रही है।

सियासी रुझानों के क्रम में गोवा की कुल 40 सीटों में भाजपा 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है , वहीं कांग्रेस14 सीटों पर आगे चल रही है वहीं टीएमसी 05 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है।

अब बात मणिपुर के कुल 60 सीटों की करें तो भाजपा 24 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है और एनपीपी 10 सीटों पर आगे बढ़ रही है।

उपरोक्त सभी आंकड़े अबतक के आ रहे रुझानों के अनुसार हैं, अंतिम परिणाम अबतक आना बांकि है।