वह मुख्यमंत्री कैसे हो सकता है जो अपने जिम्मेदारियों से पीछे भाग कर घर में छिप जाए : दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (9/03/2022): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने एक कार्यक्रम में उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री कैसे हो सकते हैं जो कोरोना काल में अपने जिम्मेदारियों को निभाने की वजह अपने घर में छिप कर बैठ गए‌ थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली देश का राजधानी कैसे हो सकता है? जहां पर कोरोना काल में मरीजों को ना तो ऑक्सीजन मिल रहा था और ना ही हॉस्पिटल मिल रहा था। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों और नेताओं ने इस देश और इस राज्य को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार को कसौटी पर खरा उतरने की आवश्यकता थी तो उस समय सरकार का मुखिया कोरोना काल में अपने घर पर छुप कर बैठ गया था। उन्होंने कहा कि लोग मरते रहे सांसो के लिए तड़पते रहे और उन्हें हॉस्पिटल में जगह नहीं मिल रहा था और मजदूर भूखे प्यासे थे उस समय उन्होंने उसका साथ छोड़कर अपने घर में बैठ गए थे। तो यह मुख्यमंत्री कैसे हो सकते हैं? उनका दायित्व था कि वह उस समय दिल्ली के लोगों का ध्यान दें और ख्याल रखें।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तो यह मुख्यमंत्री कैसे हो सकते हैं? इसलिए इनके दावों की पोल खुलती है जो स्वास्थ पर बोलते है। उस समय दिल्ली के अंदर लाखों मौत हुई्, मरीज सांसों के लिए तड़पते रहे उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिला और अस्पताल के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे तो इस पर जवाब दीजिए। क्या ये राजधानी है? हमारे नेताओं ने इस शहर को बनाया था नेताओं और पूर्वजों ने इस देश को बचाया था। कांग्रेस के नेताओं ने इस देश को और इस शहर को आगे बढ़ाया था। आखिर में उन्होंने कहा कि माफ कीजिए आज हम जरूर चुनावी हार-जीत में पिछड़े हुए जरूर नजर आते होंगे लेकिन मानवीय पहलू में आज भी देश के अंदर कोई संगठन है तो वह कांग्रेस संगठन है।