दिल्ली में बदमाशों के हौसले हुए बुलंद , झपट मारी का विरोध करने पर महिला को मारी गोली

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है | दरसल दिल्ली के रोहिणी भीड़भाड़ भरे इलाके में एक बदमाश ने झपटमारी का विरोध करने पर महिला को गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान 35 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर झपटमारों की तलाश कर रही है।

दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक अपार्टमेंट के गेट के बाहर महिला खड़ी थी। तभी वहां एक युवक पहुंचा और उनके गले से सोने की चेन झपट कर भागने लगा।

उसका एक साथी कुछ ही दूरी पर बाइक स्टार्ट कर उसका इंतजार कर रहा था, लेकिन प्रियंका ने झपटमार को पकड़ लिया और शोर मचाने लगी। झपटमार भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन खुद को घिरा देख उसने फायरिंग कर दी। गोली महिला के पैर के घुटने से ऊपर लगी और आरपार हो गई।