दिल्ली पुलिस ने प्रिया मेहरा की हत्या का क िया खुलासा , पति को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब दिल्ली पुलिस ने प्रिया मेहरा हत्या काण्ड का खुलासा कर दिया | आपको बता दे की दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में बाहरी रिंग रोड पर बुधवार तड़के हुई प्रिया मेहरा की हत्या का दिल्ली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भारी कर्ज और दूसरी महिला से अवैध संबंधों की वजह से पति पंकज मेहरा ने पत्नी प्रिया की हत्या की साजिश रची थी, लेकिन सख्ती से हुई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वही इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है की पंकज मेहरा ने उन्हें बताया कि वह एक तीर से दो निशाने साधना चाहता था। दरअसल, एक तरफ उसके दूसरी महिला से प्रेम संबंध थे वहीं, वह उस पर भारी कर्ज भी था। उसने कबूल किया है कि उसके सोनीपत की एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे।

दरसल बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाशों ने कार सवार एक परिवार पर गोलियां चला दीं। इसमें एक महिला की मौत हो गई। हमले में महिला का पति व दो वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गए। मृतक की पहचान प्रिया मेहरा (34) के रूप में हुई थी।

प्रिया के पति पंकज ने पैसे के लेन-देन को वारदात का मुख्य कारण बताया था। प्रिया पति पंकज मेहरा व बेटे के साथ रोहिणी सेक्टर-15 में रहती थीं। पंकज का पहाड़गंज में एक रेस्तरां है। मंगलवार की रात पंकज पत्नी व बेटे के साथ हडसन लेन स्थित भाई के रेस्टोरेंट में गए थे।

वहां से देर रात सभी कार से गुरुद्वारा बंगला साहिब गए, जहां से बुधवार तड़के कार से वापस घर लौट रहे थे। बादली लाल बत्ती से जेल रोड की तरफ पंकज ने जैसे ही कार मोड़ी एक स्विफ्ट कार ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया।

स्विफ्ट कार में तीन लोग सवार थे। इनमें से एक हमलावर पिस्टल लिए बाहर निकला और पंकज की कार के शीशे को पिस्टल की बट से तोड़ दिया। वह पंकज को बाहर खींचने लगा। इस पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान हमलावर ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इनमें से दो गोली कार में पंकज की बगल की सीट पर बैठीं प्रिया के गर्दन व चेहरे पर जा लगी।