अरविंद केजरीवाल का फोकस दिल्ली को लूटने पर है: वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा नेता

रंजन अभिषेक, संवाददाता
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 अप्रैल 2024): रविवार की देर शाम से ही गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग लगी है। धुंआ निकलने से आसपास के इलाकों में लोगों का हाल बेहाल है। गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने से मयूर विहार और कोंडली के आस-पास के इलाकों में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि नगर निगम के चुनावों में अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वे दिसंबर 2023 तक इस लैंडफिल को हटा देंगे।

अरविंद केजरीवाल शासित दिल्ली नगर निगम की यह आपराधिक लापरवाही है, 2017 से 2022 तक लगातार अरविंद केजरीवाल को गाजीपुर लैंडफिल साइट पर बोलते देखा, लैंडफिल साइट पर रेड कार्पेट बिछवा कर निरीक्षण भी किया गया था और घोषणा की थी कि ‘हमारे पास प्लान भी है और पॉलिसी भी, हम दिल्ली से सभी कूड़े के पहाड़ों को हटा देंग’। स्थिति इतनी बदतर है कि यहां 25 मशीनें तैनात की जानी चाहिए थी लेकिन इनमें से आधी मशीनें काम नहीं कर रही हैं।

केजरीवाल का पूरा फोकस दिल्ली को लूटने पर है, न उनसे दिल्ली सरकार का दायित्व संभल रहा है और न ही नगर निगम का, उन्हे इस बात को स्वीकार कर लेना चाहिए।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।