गाजीपुर ‘लैंडफिल’ साइट में आग लगने से पूरे इलाके में फैला धुआं, बीजेपी नेताओं ने किया दौरा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 अप्रैल 2024): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सोमवार सुबह नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह एवं दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर के साथ गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे। जहां रविवार की शाम से आग लगी है और उठ रहे धुएं से आसपास के पूरे इलाके में वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ है।

गाजीपुर लैंडफिल साइट निरक्षण करने के बाद वीरेन्द्र सचदेवा कहा कि दिल्ली वालों ने 2017 से 2022 तक लगातार अरविंद केजरीवाल सरकार एवं पार्टी को गाजीपुर लैंडफिल साइट पर बोलते देखा सुना, एक बार तो मुख्यमंत्री ने लैंडफिल साइट पर रेड कार्पेट बिछवा कर निरिक्षण किया था और घोषणा की थी कि दिल्ली वाले दिल्ली नगर निगम की सत्ता हमे दें हमारे पास प्लान पॉलिसी है, हम गाजीपुर लैंडफिल साइट ही नही शेष भलस्वा एवं ओखला की लैंडफिल साइटस को भी 31 दिसम्बर 2023 तक साफ कर देंगे।

रविवार शाम लगभग 5.30 बजे गाजीपुर लैंडफिल साइट पर धुआं उठते देखा गया। जिसके दिल्ली भाजपा ने मीडिया को सूचित कर 6 बजते बजते बड़ी दुर्घटना की चेतावनी दी, पर केजरीवाल शासित दिल्ली सरकार एवं नगर निगम के कान पर जूँ तक नहीं रेंगी। सचदेवा ने कहा कि सब जानते है की लैंडफिल साइट में विभिन्न गैसों का दबाव रहता है। छोटी सी आग भी बड़ा वायु प्रदूषण फैलाती है पर दिल्ली सरकार ने, दिल्ली नगर निगम ने 2022 से पहले की बड़ी घोषणाओं के विपरीत लैंडफिल साइट की सफ़ाई तो करवाई ही नहीं वहाँ कूड़े का एक तीसरा नया पहाड़ और खड़ा करवा दिया है।

रविवार शाम जब गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग एवं धुआं उठा तो वहाँ साइट पर आग से लड़ने का कोई इंतजाम तो था ही नहीं पहली फायर ब्रिगेड भी लगभग एक घंटे बाद पहुंची। जो फायर ब्रिगेड आई उसमे भी गैस की आग से लड़ने के उपकरण नही थे नतीजा देखते देखते पूरे वातावरण में घुटन हो गई। सचदेवा ने कहा की आज हम लगभग 16 घंटे बाद यहाँ खड़े हैं आग एवं धुंआ अभी उठ रहे हैं।

खेदपूर्ण है की दिल्ली की महापौर एवं पर्यावरण मंत्री या किसी भी बड़बोले मंत्री ने यहाँ आना जरूरी नही समझा है। कल की दुर्घटना अरविंद केजरीवाल शासित दिल्ली नगर निगम की अपराधिक लापरवाही का परिणाम है। दिल्ली भाजपा मांग करती है दिल्ली सरकार बताये की कल की दुर्घटना का जिम्मेदार कौन है आखिर क्यों यहाँ गैस की आग से लड़ने की कोई व्यवस्था नही थी।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।