दिल्ली लोकसभा चुनाव: नॉर्थ ईस्ट सीट पर कन्हैया कुमार बनाम मनोज तिवारी, सोशल मीडिया पर घमासान

रंजन अभिषेक, संवाददाता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 अप्रैल 2024): लोकसभा चुनाव को लेकर राजधानी दिल्ली में सियासत गरमा गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट सुर्खियों में है। दरअसल, इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को मैदान में उतारा है। मनोज तिवारी दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस सीट पर कांग्रेस ने अपने तेज तर्रार प्रवक्ता, युवा नेता कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है। कन्हैया पूर्व में जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं।

सोशल मीडिया पर जंग जारी

कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त होते नजर आ रहे हैं। उम्मीदवार घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों के फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। फॉलोअर्स बढ़ने के मामले में उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कन्हैया कुमार, भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी और नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज अव्वल हैं।

बीते दिनों प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के एक्स हैंडल पर बीते सात दिनों में रोजाना 2000 फॉलोअर्स बढ़े हैं। इसी कड़ी में मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज के फॉलोअर्स की संख्या भी औसतन 224 और 121 बढ़ी है।

कन्हैया ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार आभासी घमासान में शिखर पर नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि उम्मीदवार बनने के बाद हजारों की तादाद में इन्हें फॉलो किया जा रहा है। कन्हैया ने सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं, रविवार को उम्मीदवार घोषित होने के बाद बीते सात दिनों में 8734 फॉलोअर्स बढ़े हैं। वहीं अभी उनके कुल फॉलोअर्स की संख्या 42 लाख है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।