दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024: नए सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, बीजेपी की बढ़ी टेंशन!

रंजन अभिषेक, संवाददाता
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 अप्रैल 2024): लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में सियासी गहमागहमी जारी है। राजनीतिक पार्टियां पूरी दमखम के साथ मैदान में प्रचार करने में जुटी हुई है। हालाकि यह 4 जून को साफ हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है ?, सियासी गहमागहमी के माहौल में सबकी नजर राजधानी दिल्ली पर टिकी हुई है क्योंकि वर्तमान में दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यहां इंडिया गठबंधन ने मोर्चा खोल दिया है।

AAP – कांग्रेस बिगाड़ेंगे भाजपा का खेल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों ED की हिरासत में हैं, सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ बीते दिनों विपक्षी पार्टियों ने रामलीला मैदान में एक महारैली की थी और वो जनता से ‘लोकतंत्र बचाओ और बीजेपी हटाओ’ की बात कह रही है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विपक्षी नेताओं के भाषणों और स्लोगन का आम आदमी पर असर होता है या नहीं। दिल्ली वासियों के मिजाज और मतदाताओं के मूड जानने को लेकर एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया है। सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। सीट शेयरिंग के फॉर्मूले के मुताबिक दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी और 3 सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। सी वोटर ने सर्वे में मतदाताओं से पूछा कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी ?

सर्वे के मुताबिक बीजेपी को मिलेंगे महज 58 फीसदी वोट

सी वोटर के सर्वे के मुताबिक दिल्ली में लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस पार्टी के साथ आने के बावजूद भी एनडीए यहां बढ़त हासिल करती नजर आ रही है और सातों सीटों पर कब्जा जमाती दिख रही है। आंकड़े के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली में एनडीए को 58 फीसदी और इंडिया गठबंधन को 35 फीसदी वोट मिल रहे हैं।

मतदान से ठीक पहले सर्वे रिपोर्ट आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के लिए निराशाजनक है। सी वोटर सर्वे में कुल 57 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। राजधानी दिल्ली में 25 मई को मतदान होना है।

दिल्ली में बीजेपी प्रत्याशियों की सूची

* चांदनी चौक: प्रवीण खंडेलवाल
* पूर्वी दिल्ली: हर्ष मल्होत्रा
* नई दिल्ली: बांसुरी स्वराज
* उत्तर पूर्वी दिल्ली: मनोज तिवारी
* उत्तर पश्चिमी दिल्ली: योगेंद्र चंदोलिया
* पश्चिमी दिल्ली: कमलजीत सहरावत
* दक्षिणी दिल्ली: रामवीर सिंह बिधूड़ी

इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार

* पूर्वी दिल्ली: कुलदीप कुमार ( आप)
* पश्चिमी दिल्ली: महाबल मिश्रा (आप)
* दक्षिणी दिल्ली: सहीराम पहलवान (आप)
* नई दिल्ली: सोमनाथ भारती (आप)
* चांदनी चौक: जेपी अग्रवाल ( कांग्रेस)
* उत्तर पूर्वी दिल्ली: कन्हैया कुमार ( कांग्रेस)
* उत्तर पश्चिमी दिल्ली: उदित राज (कांग्रेस)

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।