कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से विकास का मांगा हिसाब, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 मार्च 2024): कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी, महंगाई, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया है और विकास का हिसाब मांगा है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मेरे विकास का हिसाब दो- देश के कुल बेरोजगारों में 83% युवा क्यों हैं? सालाना 2 करोड़ नौकरियां कहां हैं? देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं? हर परीक्षा का पेपर लीक क्यों होता है? कॉरपोरेट का 16 लाख करोड़ माफ हो गया लेकिन हमारे किसान कर्ज से आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? किसानों की आय दोगुनी कब होगी? किसानों को MSP कब मिलेगी?”

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि “देश के पदों और संसाधानों में हमारे दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीब सवर्णों की उचित भागीदारी क्यों नहीं है? महंगाई आज चरम पर क्यों है? घर चलाना मुश्किल क्यों है? आम लोग अपना परिवार क्यों नहीं चला पा रहे हैं? महिलाओं के साथ अत्याचार क्यों बढ़ रहे हैं? महिलाओं पर अत्याचार करने वाले अपराधियों को संरक्षण देना कब बंद होगा?”

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।