आप विधायक सोमनाथ भारती बोले- एलजी भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं

Somnath Bharti

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 मार्च 2024): दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की हिरासत में मौजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज यानी गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए एलजी को भाजपा का एजेंट बताया है।

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि एलजी साहब वही कह रहे हैं जो भाजपा उनसे कहलवाना चाहती है। वह भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। वह स्वतंत्र नहीं हैं। ऐसे वह अच्छे इंसान हैं। चूंकि भाजपा ने उन्हें एलजी बनाया है, तो वह उनकी नौकरी निभा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज पूरा देश आक्रोशित है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी गैरकानूनी है। हाई कोर्ट में मामला चल रहा है, जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। मुझे लग रहा है कि देश इसका जवाब भाजपा को देगी और 2024 का चुनाव भाजपा बुरी तरह से हारेगी। इसके साथ ही आप विधायक सोमनाथ भारती ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के जीतने का दावा करते हुए कहा कि इस बार भाजपा दिल्ली में सातों सीटें हारेगी ही हारेगी लेकिन 2024 का चुनाव भी हारेगी।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च 2024 को उनके आवास से 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।