सालभर में विवाह के शुभ मुहूर्त, मई में होंगी सबसे ज्यादा शादियां, जानिए 2021 के शुभ मुहूर्त

By आचार्य अनुपम गुप्ता
www.astroanupamgupta.com

साल 2021 का पहला महीना यानी जनवरी बीत रहा है। हर कोई इस नए साल में नई शुरुआत करने जा रहा है। जो शुभ कार्य 2020 में नहीं हो सके, वो नए साल 2021 में किए जाएंगे ज्योतिषाचार्य अनुपम गुप्ता ने बताया कि इस बर्ष में विवाह के बहुत शुभ मुहूर्त है, इन सभी मुहूर्त के बारे में जानते है……..

फरवरी 2021:  विवाह के लिए फरवरी माह में वैसे तो कोई मुहूर्त नहीं है, लेकिन इसी महीने में वसंत पंचमी आती है और कहा जाता है कि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इस वर्ष वसंत पंचमी 16 फरवरी को है।

अप्रेल 2021 माह विवाह के लिए अप्रैल माह में 8 शुभ दिन हैं। ये शुभ तारीखें हैं 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल।

मई 2021 साल में सबसे ज्यादा शादियां मई में होंगी। कुल 20 मुहूर्त हैं, जिनकी तारीखें हैं 1, 2, 7, 8, 9, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई।

जून 2021: विवाह मुहूर्तों के लिए 13 शुभ दिन हैं। ये हैं -जून माह में 3, 4, 5, 16,18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 26 और 30 जून।

जुलाई 2021:- शादी-ब्याह के लिए 5 दिन शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं। ये तारीखें हैं 1, 2, 7, 13 और 15 जुलाई।

नवंबर 2021:- विवाह के लिए 3 माह के लंबे अंतराल के बाद 9 शुभ मुहूर्त आएंगे। ये तारीखे हैं 15, 16, 20, 21, 22, 27, 28, 29 और 30 नवंबर।

दिसंबर 2021:-  विवाह के लिए 1, 2, 6, 7, 11, 12 और 13 तारीख शुभ है.!