दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (26 मार्च 2024): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय जनता ने आज आईटीओ पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा‌ कि “दिल्ली के सीएम भ्रष्ट और बेईमान हैं और उन्होंने दिल्ली की जनता को लूटा है। हम उनका इस्तीफा मांगने के लिए सचिवालय जा रहे हैं। सरकार जेल से नहीं चल रही है। आप के चरित्र की तरह ही आदेश भी फर्जी हैं। अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना होगा।”

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि “गिरफ्तार होने के बाद अब केजरीवाल को याद आया है कि वे दिल्ली के लोगों को पानी और सीवर की सुविधा नहीं दे पाए। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं कि वे अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध नहीं करा पाए। उन्होंने आज स्वीकार किया है कि उन्होंने पिछले 9-10 सालों में दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है।”

बता दें कि दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च 2024 को उनके आवास से 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें शुक्रवार को 28 मार्च 2024 तक ईडी हिरासत में भेज दिया गया है।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।