भाजपा में जानें की अटकलों के बीच कमलनाथ ने दे दिए बड़े संकेत, राहुल गांधी को लेकर क्या कहा

रंजन अभिषेक, संवाददाता
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (23 फरवरी 2024): कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच बड़ा संकेत दे दिया है, जिसके बाद एकबार फिर मध्य प्रदेश की सियासत में हलचलें तेज हो गई है।

आपको बता दें कि कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं।

ट्वीट करते हुए कमलनाथ ने कहा कि “मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं।

अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता श्री राहुल गांधी जी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं।

मैं मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के जाबाज कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी जी का संबल और साहस बनें। हम और आप मिलकर अन्याय के ख़िलाफ़ जारी इस महाअभियान को अंजाम तक पहुंचाएंगे।”

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं काफी तेज थी, लेकिन अब कमलनाथ ने ट्वीट कर ये साफ कर दिया है वह अब भी कांग्रेस और राहुल गांधी के सिपाही हैं।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।