Breaking: सीएम केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम, मचा हड़कंप

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (3 फरवरी 2024): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। शनिवार सुबह केजरीवाल के आवास पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। पुलिस यहां केजरीवाल को एक नोटिस थमाने आई है।

बता दें कि बीते दिनों 30 जनवरी को भाजपा के नेताओं ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को एक शिकायत दी थी। 6 पन्ने के शिकायत पत्र में क्राइम ब्रांच को जांच के लिए बोला गया था। इसके बाद लीगल फर्मलिटी यानी की कानूनी औपचारिकता पूरी होने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम इन्क्वायरी नोटिस लेकर केजरीवाल के घर गई।

एमएलए खरीद -फरोख्त का आरोप

बताते चलें कि सीएम केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगा रही थी। जिसके बाद दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने 30 जनवरी को दिल्ली पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर शिकायत दी और मामले की जांच की थी। अब इसी मामले में नोटिस देने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम सीएम केजरीवाल के घर पहुंची।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।