दिल्ली में राजनीतिक तूफान: आतिशी का आरोप, ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’ से दिल्ली सरकार गिराना चाहती है भाजपा

टेन न्यूज नेटवर्क

दिल्ली (28 जनवरी 2024): दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के दावे से सियासी उथल-पुथल हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, और इसके साथ ही भाजपा ने उनके सात विधायकों से संपर्क किया है।

मंत्री आतिशी का आरोप है कि भाजपा केजरीवाल सरकार को गिराने की चाह में है और उन्होंने ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’ का आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई आप सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है और इसके लिए उनके सात विधायकों के साथ संपर्क साधा जा रहा है। आतिशी ने यह भी कहा है कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने उन सात विधायकों को 25 करोड़ रुपये की पेशकश की है, जिसका उपयोग दिल्ली सरकार को गिराने के लिए किया जा रहा है।
उनका दावा है कि ‘ऑपरेशन लोटस’ एक रणनीति है जिसे भाजपा ने पहले भी अन्य राज्यों में सत्ता में आने के लिए इस्तेमाल किया है, जहां वे लोकतांत्रिक रूप से नहीं चुने जाते हैं। महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, और मध्य प्रदेश इसके उदाहरण हैं।