महाराष्ट्र महायुति में दरार: सीएम पद को लेकर एकनाथ शिंदे नाराज!

टेन न्यूज नेटवर्क

महाराष्ट्र (25 नवंबर 2024): महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे ने बीजेपी द्वारा मुख्यमंत्री पद की ओर झुकाव दिखाने पर नाराजगी जताई है। खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान कर सकते हैं, और बीजेपी का सीएम बनने की संभावना प्रबल मानी जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करने के इच्छुक नहीं हैं। ऐसे में शिंदे किसी बड़े फैसले की घोषणा कर सकते हैं, जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ सकता है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।