केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (26 जनवरी 2024): देश आज अपना 75 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मना रहा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मैं सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। यह दिन हमारे इतिहास का बहुत महत्वपूर्ण दिन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति और विश्व गुरु बनने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।”