दिल्ली में ठंड का कहर जारी! कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें लेट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 जनवरी 2024): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को शीतलहर और कोहरा देखने को मिला। बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, भारत के कई हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से पहुंचीं।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रहने की संभावना है। आईएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक, पालम में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तो वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8.2, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 6.2, रिज में न्यूनतम तापमान तापमान 6.6 और आयानगर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में 9 और 10 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने बारिश के बाद तापमान में गिरावट की भी संभावना जताई है।।