बजरंग पुनिया और साक्षी मल्लिक के खिलाफ युवा पहलवानों ने खोला मोर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (03 जनवरी 2024): भारतीय कुश्ती संघ में चल रहे विवाद को लेकर आज एक नया मोड़ सामने आया। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के जूनियर पहलवानों ने आज दिल्ली के जंतर मंतर से पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जंतर मंतर पर पहुंचे जूनियर पहलवानों ने हाथों में तख्ती लेकर बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट का विरोध किया है।

धरने में शामिल पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नज़र आए।हाथों में लिए तख्ती पर लिखा था “कर दिया देश के कुश्ती को बर्बाद शाक्षी, बजरंग, विनेश फोगाट” वही दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन पहलवानों के प्रोटेस्ट की कोई जानकारी नहीं थी यह अचानक यहां पर पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश और हरियाणा से तमाम जूनियर पहलवान आए हैं और ये प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं जूनियर पहलवानों का कहना है कि साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती को बर्बाद करने का काम किया है। इन लोगों ने तो अपना काम कर लिए लेकिन अब जब जूनियर पहलवानों का वक्त आया तब इन्होंने भारतीय कुश्ती संघ में राजनीति शुरू कर दी है। पहलवानों ने साक्षी, बजरंग और विनेश पर अपना हक मारने का आरोप लगाया है। जूनियर पहलवानों ने आरोप लगाया है कि इनके आंदोलन के चलते हमारा इवेंट नहीं हो रहा है और कुश्ती का खेल बर्बाद हो रहा है।।