दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को लेकर बीजेपी अध्यक्ष का सीएम केजरीवाल पर निशाना, कहा- मैं उन्हें आइना दिखा रहा हूं

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (02 जनवरी 2024): दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को कूड़े के पहाड़ के मसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने दावा किया था 1 जनवरी 2024 तक कूड़े के पहाड़ खत्म कर देंगे।

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि “1 जनवरी 2024 को दिल्ली में कूड़े के पहाड़ नहीं दिखेंगे ये अरविंद केजरीवाल का बयान था। मैं उन्हें आइना दिखा रहा हूं। दिल्ली की जनता भाजपा का संघर्ष भी देख रही है और आपको(अरविंद केजरीवाल) आइना भी दिखा रही है।”