Breaking News: गोपालगंज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 जख्मी

टेन न्यूज नेटवर्क

पटना (18 नवंबर 2023): बिहार के गोपालगंज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन बच्चा जख्मी हो गया है। वहीं इस भीषण हादसे के बाद जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में बाल मजदूरी की बात भी सामने आई है। तीनों घायल बच्चों को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

तीन किशोर गंभीर रूप से घायल

इस भीषण हादसे में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान मंगरू सहनी, हृदया सहनी और सिकंदर सहनी के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

फैक्ट्री मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक क गिरफ्तार कर लिया है। फैक्ट्री मालिक का नाम मूंगफली मियां उर्फ मोहद्दीनपुर मियां बताया गया है, जो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फैक्ट्री मालिक से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि गांव में अवैध रूप से पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री चलाई जा रही थी। इसमें बाल मजदूरी भी कराई जा रही थी। इसी फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से तीन किशोर बुरी तरह से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।।