सोमनाथ जी, आपका तो नाम ही सोमनाथ है और सोमनाथ चंद्र से जुडा हुआ है : PM Modi

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 अगस्त 2023): बुधवार (23 अगस्त) का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन मून को चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कर लिया है। चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चांद के साउथ पोल पर कदम रखने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के वक्त पीएम नरेंद्र मोदी भी साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। पीएम ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई भी दी। इसके बाद पीएम मोदी ने फोन पर इसरो चीफ एस सोमनाथ से बात भी की और पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

पीएम मोदी ने कहा कि , ” सोमनाथ जी, आपका तो नाम ही सोमनाथ है और सोमनाथ चंद्र से जुडा हुआ है और इसलिए आपके परिवार जन भी बहुत आनंदित होगें। मेरी तरफ से आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई। और सबको मेरी तरफ से अभिनंनद कह दीजिए। और जितना जल्दी हो सके मैं आप सबको रूम में भी बधाई दूंगा। बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई। ”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिनों के विदेश दौरे पर हैं। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के समय वो ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में थे। यहां से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैज्ञानिकों से कहा कि जह हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर गया है।।