दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने SC/ST/OBC विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 जुलाई 2023): दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने आज शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में एससी, एसटी और ओबीसी विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बात की जानकारी समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने शुक्रवार को ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करके दी है।

समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने बैठक के दौरान अनेक विषयों पर चर्चा की और एक महत्वपूर्ण योजना की प्रक्रिया को तेज़ करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विज़न के तहत हम दिल्ली वासियों के बेहतरी हेतु काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने ट्वीट में लिखा है, “दिल्ली सचिवालय में SC/ST/OBC विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। अनेक विषयों पर चर्चा की और एक महत्वपूर्ण योजना की प्रक्रिया को तेज़ करने का निर्देश दिया। CM अरविंद केजरीवाल जी के विज़न के तहत हम दिल्ली वासियों के बेहतरी हेतु काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”