BJP ने 4 राज्यों के चुनाव प्रभारियों और सह-चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 जुलाई 2023): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को 4 राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति किया है। भारतीय जनता पार्टी ने ये नियुक्ति राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में की है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को भाजपा का राजस्थान चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सहप्रभारी बनाया है। तो वहीं ओम प्रकाश माथुर को भाजपा का छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी और मनसुख मंडाविया को सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

इसके साथ ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव को भाजपा का मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। तो वहीं भाजपा सांसद प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।