सड़क पर टहल रहे पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को 2 लोगों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (20/05/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को गोली मारने की घटना सामने आई है। ये घटना बीती रात की है जब दोनों बुराड़ी के पास सड़क पर टहल रहे थे, इसी दौरान 2 लोगों ने उनको गोली मार दी। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने आज शनिवार को बताया कि “दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में शामिल एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को 2 लोगों ने गोली मार दी। घटना बीती रात की है जब दोनों बुराड़ी के पास सड़क पर टहल रहे थे। दोनों पीड़ित अभी सुरक्षित हैं और जांच जारी है।”