केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का भी बदला विभाग, मिला ये जिम्मेदारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (18/05/2023): केंद्रीय सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विभाग बदलने के बाद अब केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल के विभाग को भी बदल दिया गया है। एसपी सिंह बघेल अब कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे‌।