62 वर्षीय अमेरिकी महिला को शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया रेप, 32 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08/05/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 62 वर्षीय एक अमेरिकी महिला को शादी का झांसा देकर एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने तीन साल से लगातार शारीरिक संबंध बनाएं है और अब वह उसे धोखा दे रहा है। इस मामले में पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी की पहचान गगनदीप के रूप में हुई है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस इस मामले में जानकारी देते हुए आज सोमवार को बताया कि “दिल्ली पुलिस ने गगनदीप नामक 32 वर्षीय व्यक्ति को तब गिरफ्तार किया जब 62 वर्षीय एक अमेरिकी महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ पिछले 3 वर्षों से लगातार शारीरिक संबंध बनाए और अब उसको धोखा दे रहा है। आरोपी को यूपी के आगरा से गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच चल रही है।”