G20 में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं बुलाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी ?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (08 सितंबर 2023): कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप दौरे पर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ब्रसेल्स में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं बुलाए जाने के सवाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इसमें विरोधाभास क्या है? उन्होंने विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है।

राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह आपको कुछ बताता है। यह आपको बताता है कि वे भारत की 60% आबादी के नेता को महत्व नहीं देते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए। उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है और इसके पीछे किस प्रकार की सोच है। यूक्रेन के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि पूरा विपक्ष संघर्ष (रूस और यूक्रेन के बीच) पर भारत की वर्तमान स्थिति से सहमत होगा। हमारा रूस के साथ रिश्ता है। मुझे नहीं लगता कि सरकार वर्तमान में जो प्रस्ताव दे रही है, उससे विपक्ष का कोई अलग रुख होगा।।