पीएम मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शुरू की मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (30/03/2023): दिल्ली में कथित तौर पर हुए शराब घोटाले के बाद मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और उसके बाद अदालत से निराशा हाथ लगने के बाद आम आदमी पार्टी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी की तरफ से आज देश के अलग-अलग राज्यों में मोदी हटाओ देश बचाओ कैंपेन की शुरुआत की गई।

दिल्ली में मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि आज देशभर में आम आदमी पार्टी मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान चला रही है। ये अभियान 22 राज्यों में चलाया जा रहा है। आज पीएम मोदी शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने, बेरोजगारी दूर करने की जगह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को ख़त्म करने में लगे हुए हैं।

गोपाल राय ने कहा कि लोकतंत्र का मूल आधार है संविधान, संसद, विधान सभा और चुनाव प्रणाली—सत्ता पक्ष और विपक्ष एजेंसी के दुरुपयोग से विपक्ष विहीन सत्ता संचालित करना ये दिखाता है कि BJP का मिशन है भारत एक तानाशाह की मुट्ठी में हो इसलिए देश अब निराश हो रहा है।किसानों से वादा करके भी मोदी जी ने पूरा नहीं किया। किसी की भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।

गोपाल राय ने कहा कि ये देश किसी की ज़िद पूरी करने के लिए नहीं है। इस अभियान का दूसरा चरण 10 अप्रैल को होगा। देशभर की विश्वविद्यालय में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए जायेंगे। देश की समस्याओं को ख़त्म करने की जगह प्रधानमंत्री Modi विपक्ष और संविधान को ख़त्म करने में लगे हैं।

गोपाल राय ने कहा कि हम एक सवाल पूछ रहें हैं क्या देश का PM पढ़ा-लिखा होना चाहिए? क्या BJP और दिल्ली पुलिस मानती है कि PM पढ़ा-लिखा नहीं होना चाहिए?