राजधानी दिल्ली समेत देश के इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08/01/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट किया है। तो वहीं राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में ठंड से राहत मिलने की अभी संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया है कि 10 जनवरी के बाद से देश में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने कहा कि दिल्ली में सफदरजंग में आज 1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में दिन का तापमान भी 15-17 डिग्री है। राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस है। 10 जनवरी के बाद से देश में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने आगे कहा कि 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट, राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।।