JEE (मेन) 2023 की तारीखों का एलान, दो सत्र में होगी परीक्षा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (16/12/2022): JEE (मेन) 2023 दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। जनवरी 2023 में पहला सत्र और अप्रैल 2023 में दूसरा सत्र। JEE(मेन) 2023 13 भाषाओं में अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के हवाले से दिया है।