दिल्ली भाजपा ने 11 बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, पढें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (22/11/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 से पहले कल यानी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने बागी उम्मीदवारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने 11 बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस बात की जानकारी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कल यानी सोमवार को एक पत्र जारी करके दिया है।

आदेश के मुताबिक, वार्ड नं. 250 से लवलेश शर्मा, वार्ड नं. 200 से रीनू जैन, वार्ड नं. 210 से शमा अग्रवाल, वार्ड नं. 210 से वीरेन्द्र अग्रवाल, वार्ड नं. 35 से गजेन्द्र दराल, वार्ड नं. 111 से रविन्द्र सिंह, वार्ड नं. 127 से अंतिम गहलोत, वार्ड नं. 136 से पूनम चौधरी, वार्ड नं. 174 से महावीर सिंह, वार्ड नं. 174 से धर्मवीर सिंह और वार्ड नं. 91 से राजकुमार खुराना को पार्टी से निकाला गया हैं।

भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा के मुताबिक इन 11 कार्यकर्ताओं ने अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। यह पार्टी के प्रति अनुशासनहीनता है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के निर्देशानुसार उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।।