साहित्य अकादमी बाल पुरस्कार: मैथिली के लिए वीरेंद्र झा हुए सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (14 नवंबर 2022): साहित्य अकादमी बाल पुरस्कार 2022 का ‘अर्पण समारोह’ सोमवार को शाम 5 बजे त्रिवेणी कला संगम में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी लेखक और बाल साहित्यकार प्रकाश मनु रहें उपस्थित। अध्यक्षीय वक्तव्य अकादमी के अध्यक्ष चंद्रशेखर व समापन वक्तव्य अकादमी के उपाध्यक्ष माधव कौशिक ने प्रस्तुत किया। मैथिली भाषा के लिए डॉ वीरेंद्र झा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

वीरेंद्र झा बिहार के मधुबनी जिले के सीमावर्ती जयनगर प्रखंड के दुल्लीपट्टी गांव के निवासी हैं। मैथिली भाषा ” उड़न छू” के लिए डॉ. वीरेंद्र झा को साहित्य अकादमी का बाल पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया है। 1959 में जन्मे श्री झा पिछले चार दशकों से साहित्य साधना में लीन हैं। पेशे से अधिवक्ता डॉ वीरेंद्र झा पहले पत्रकार और सहायक प्राध्यापक भी रहे हैं।

डॉ वीरेंद्र झा के चयन की घोषणा के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य राजनेताओं, साहित्यकारों, पत्रकारों ने उन्हें बधाई दिया था।

 

आज बाल दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली के मण्डी हाउस के पास तानसेन मार्ग स्थित त्रिवेणी कला संगम के सभागार में साहित्य अकादमी के पदाधिकारियों द्वारा सभी भाषाओं में बाल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया है।।