अग्निपथ योजना के खिलाफ पटपड़गंज विधानसभा में कांग्रेस का सत्याग्रह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (27/06/2022): दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा में कांग्रेस के कार्यकर्ता अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे थे वहीं पुलिस ने सत्याग्रह कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर तानाशाही कर रही है। और पटपड़गंज विधानसभा में शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि देशभर के युवाओं के समर्थन में ये सत्याग्रह थाने के अंदर भी जारी रहेगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने ट्वीट में लिखा है, “पटपड़गंज विधानसभा में शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर तानाशाही कर रही है। देशभर के युवाओं के समर्थन में ये सत्याग्रह थाने के अंदर भी जारी रहेगा। सत्य झुकेगा नहीं!”

बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में अग्निपथ योजना के खिलाफ आज सोमवार को सत्याग्रह किया जा रहा है और कांग्रेस पार्टी मांग कर रहे है कि इस योजना को वापस लिया जाए।