मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेड़ रही इनर व्हील क्लब

टेन न्यूज नेटवर्क

मधुबनी, बिहार (22 अक्टूबर 2022): प्रकाश, हर्ष , उल्लास और खुशियों का त्योहार है दिवाली। दिवाली के अवसर पर सभी घरों में खुशियां लौटती है, लोग नए नए सामान खरीदते हैं, खुशियां मनाते हैं।

इस दिवाली इनर व्हील क्लब ने एक सराहनीय मुहिम की शुरुआत की है। इनर व्हील क्लब जिले में उन मासूमों के चेहरे पर मुस्कान बिखेड़ रही है, जिनके लिए शायद यह दिवाली फीकी हो जाती। इनर व्हील क्लब की जिलाध्यक्ष दीपशिखा सिंह ने बृहस्पतिवार की शाम मधुबनी में मासूम गरीब बच्चों के बीच बिस्कुट, मिठाईयां और उनके पढ़ने लिखने की सामग्री का वितरण किया।

 

आपको बता दें कि इनर व्हील क्लब समय समय पर ऐसे ही सराहनीय कार्य करती रहती है। इस बार दिवाली पर जिलाध्यक्ष दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में संस्था ने कई मासूमों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान ।।