दिल्ली सरकार द्वारा श्रमिकों को मिला दिवाली का तोहफा, पढें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 अक्टूबर 2022): दिल्ली सरकार द्वारा दिवाली के अवसर पर कुशल एवं अकुशल श्रमिकों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा मिनिमम वेज बढ़ा दिया गया है, जिससे गरीबों एवं श्रमिकों को महंगाई से मिलेगी राहत।

अब मिनिमम वेज को बढ़ाकर अकुशल श्रमिकों को 16,792; अर्धकुशल श्रमिकों को 18,499; कुशल श्रमिकों को 20,357 कर दिया गया है।
आपको बता दें कि दिल्ली की सतारूढ़ आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया “@ArvindKejriwal Govt का श्रमिकों को दिवाली तोहफा 🎁

बढ़ाया Minimum Wage! महंगाई से मिलेगी राहत!

अब श्रमिकों का मासिक वेतन होगा-

🔹अकुशल श्रमिक: ₹16,792
🔹अर्ध-कुशल श्रमिकों: ₹18,499
🔹कुशल श्रमिक: ₹20,357

Delhi में मजदूरों को मिलने वाला न्यूनतम वेतन देश में सबसे अधिक।”