जनजातीय विकास का पर्यायवाची है भारतीय जनता पार्टी है: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (29/08/2022):

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने त्रिपुरा के खुमुलवंग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर समाज की कल्पना ही जनजातीय समाज की कल्पना से जुडी हुई है। जनजातीय समाज आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का प्रयास करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनजातीय ताकत को पहचाना है, जनजातीय गौरव को पहचाना है। देश पर जब-जब कोई संकट आया है तो रक्षा करने के लिए जनजातीय समाज हमेशा आगे आया है।

उन्होंने कहा कि पहली बार भारत सरकार में जनजातीय समाज को बहुत ज्यादा प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। आज एनडीए की सरकार में 8 जनजातीय समाज के मंत्री हैं और त्रिपुरा में 5 मंत्री जनजातीय समाज के हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की सीपीआई (एम) सरकार ने 25 साल से जनजातीय समाज की हमेशा उपेक्षा की है। मोदी सरकार ने 450 करोड़ रुपये खर्च करके त्रिपुरा में नेशनल एयरपोर्ट बनाया है।

उन्होंने आगे कहा कि जनजातीय के विकास का पर्यायवाची भारतीय जनता पार्टी है। अगर विकास को मूर्तरूप देने वाली डबल इंजन सरकार का नेतृत्व है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।