महेन्द्र भट्ट बने भाजपा उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने किया नियुक्त।

टेन न्यूज नेटवर्क,
नई दिल्ली, 30/07/22

उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे और अब इन कयासों पर पूर्ण तरीके से विराम लग गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने महेन्द्र भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।