काम में अनियमितता पाए जाने के कारण उपमुख्यमंत्री ने चार कर्मियों को किया बर्खास्त, जानें क्या है पूरा मामला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (22/07/2022): भ्रष्टाचार की मिल रही शिकायतों को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कल यानी गुरुवार को अशोक विहार श्रम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काम में मिली अनियमितता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मैनेजर सहित 4 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करके दिया है।

इसके अलावा सुपरवाइजर अधिकारी(Supervisory Officer) कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। औचक निरीक्षण में उन्होंने पाया कि क्लेम ब्रांच(Claim Branch) में सही ढंग से डायरी व डिस्पैच एंट्री(Dispatch Entry) नहीं किया गया था।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “अशोक विहार लेबर कार्यालय में जनता से भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही थी.. आज यहां औचक निरीक्षण के दौरान काफी अनियमितता भी पाई। इसपर तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित अधिकारियों को बर्ख़ास्त करने के निर्देश दिए। अरविंद केजरीवाल सरकार में भ्रष्टाचार को लेकर Zero Tolerance है!”