दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कॉरॉनेशन प्लांट का किया निरीक्षण, 2025 से पहले यमुना नदी को करेंगे साफ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (01/06/2022): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज बुधवार को कॉरॉनेशन प्लांट का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि यह देश का सबसे बड़ा 70 MGD पूरी तरह से ऑटोमेटिक कॉरॉनेशन प्लांट है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट को लगाने का हमारा मकसद है कि अभी जितना सीवर का पानी यमुना में जाता है, उसे साफ करके यमुना में डाला जाए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “अभी हम लोगों ने कॉरॉनेशन प्लांट का इन्स्पेक्शन किया। हमारा मकसद है कि यमुना साफ होनी चाहिए। हमने दिल्ली के लोगों को वादा किया हुआ है कि 2025 के पहले-पहले यमुना को बिल्कुल साफ कर देंगे। उसी दिशा में हमारा मकसद है कि जितना भी सीवर का पानी दिल्ली का यमुना में जाता है वो पानी साफ करके यमुना में डाला जाए।”

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने साल 2025 तक यमुना नदी को साफ और स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखा है और यमुना नदी को साफ करने की दिशा में युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि “यमुना साफ करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आज कॉरॉनेशन प्लांट का इन्स्पेक्शन किया। देश का सबसे बड़ा प्लांट – 70 MGD. Fully automatic. बेहद शानदार प्लांट है।”