जामिया मिलिया की छात्रा श्रुति ने UPSC में मारी बाजी, जानें कौन हैं UPSC रैंक वन श्रुति शर्मा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (30 मई 2022): संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2021 का परिणाम आज यानी सोमवार को आया। यूपी की श्रुति शर्मा रहीं UPSC 2021 की टॉपर।

जामिया मिल्लिया की छात्रा हैं श्रुति

मूलतः उत्तरप्रदेश की रहनेवाली श्रुति की पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई है। वह इतिहास की छात्रा हैं , मिली जानकारी के मुताबिक श्रुति शर्मा सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा है। और पिछले एक सालों से जामिया मिल्लिया इस्लामिया में आवासीय कोचिंग अकेडमी ( RCA) से अपनी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

सिविल सेवा परीक्षा 2021 में लड़कियों ने मारी बाजी

UPSC की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2021 में लड़कियों ने बाजी मारी है , टॉप तीन में तीनों लड़कियां हैं। आपको बता दें कि जहां प्रथम स्थान पर श्रुति शर्मा रहीं तो वहीं दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे स्थान पर गामिनी सिंगला रही।

कौन है UPSC 2021 की टॉपर श्रुति शर्मा

श्रुति शर्मा मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बिजनौर की रहने वाली है। उन्होंने UPSC की श्रेष्ठ परीक्षा में आल इंडिया रैंक वन हासिल की है। वो इतिहास की छात्रा हैं, उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली में रहकर पूरी की है। वो दिल्ली विश्विद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अपनी स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई पूरी की है। जिसके बाद वो पिछले एक सालों से जामिया मिल्लिया इस्लामिया में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए आवासीय कोचिंग ली थी।

 

टॉप 10 छात्रों की सूची

1.श्रुति शर्मा

2.अंकिता अग्रवाल

3.गामिनी सिंगला

4.ऐश्वर्या वर्मा

5.उत्कर्ष द्विवेदी

6.यक्ष चौधरी

7.सम्यक एस जैनी

8.इशिता राठी

9.प्रीतम कुमार

10.हरकीरत सिंह रंधावा