ज्ञानवापी मस्जिद का दूसरे दिन का सर्वे हुआ पूरा, नक्काशीदार गुंबद की हुई वीडियोग्राफी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (15/05/2022): वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का दूसरे दिन का सर्वे का काम आज यानी रविवार को पूरा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ज्यादा मलबा होने के कारण पूरा काम नहीं हो पाया है इसलिए कल भी वीडियोग्राफी कराया जाएगा। वहीं आज के सर्वे का काम पूरा होने के बाद वीडियोग्राफी की चिप कोर्ट कमिश्नर को सौंपा गया है। सर्वे के वजह से दर्शनार्थियों को दर्शन में कोई असुविधा ना हो इसके लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है और कल के मुकाबले आज ज्यादा सुरक्षा बढ़ाई गई है।

बताया जा रहा है कि आज ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे का काम पूरा नहीं हो पाया है और आग की वीडियोग्राफी कल किया जाएगा। वहीं आज मस्जिद के गुंबद में नक्कासी की वीडियोग्राफी कराया गया है। आज मस्जिद के पश्चिमी भाग में सर्वे का काम किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है।

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे को लेकर विवाद छिड़ गया है इसलिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। दर्शन में प्रत्येक नागरिक को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए मजबूत व्यवस्था की गई है। वहीं वाराणसी के DCP आर.एस. गौतम ने बताया, “सभी के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है। दर्शनार्थियों को कोई समस्या ना हो इसके लिए सारे मार्ग खोले गए हैं और उनमें पर्याप्त ड्यूटी भी लगाई गई है। अभी एक गेट से कमीशन के सदस्य को एंट्री दी जा रही है और बाकि से श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।”