मनीष सिसोदिया ने दिया दंगा रोकने का मास्टरप्लान ‘भाजपा मुख्यालय पर चला दो बुलडोजर’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (20/04/2022): दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर देश में गुंडई और लफंगई बंद करनी है तो भारतीय जनता पार्टी के हेडक्वार्टर पर बुलडोजर चला दो।उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में हैं। इन्होंने स्कूल, रोजगार, अस्पताल और महंगाई के लिए कुछ नहीं किया है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा केवल लड़ाई-झगड़े, गुंडे बढ़ाने, हर तरफ मारपीट करने, और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने, ट्रैक्टर से कुचलवाने और बसों से कुचलवाने इन सबको बढ़ावा देने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में अराजकता और गुंडई का माहौल भारतीय जनता पार्टी की वजह से पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में गुंडई के अलावा और कुछ होते हुए नहीं दिख रहा है। आप नेता ने कहा कि इसके लिए बीजेपी पूरी तरह से जिम्मेदार है।

आप नेता ने कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर देश में गुंडई और लफंगई बंद करनी है तो इसका सबसे सरल और और बढ़िया तरीका है कि बीजेपी के हेडक्वार्टर पर बुलडोजर चला दो। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हेडक्वार्टर पर बुलडोजर चला दो अपने आप गुंडे और लफ़ंगों के ऊपर बुलडोजर चल जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी से 2 सवाल करना चाहता हूं। पहला सवाल यह है कि पिछले 8 साल में भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में सबसे ज्यादा बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को क्यों बसाया है? आप नेता ने भारतीय जनता पार्टी से इसका हिसाब मांगा है कि पिछले 8 सालों में उन्होंने बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को पूरे देश में कहां-कहां बसाया है? और कितनी संख्या में बसाया है? आप नेता ने कहा कि यदि आपके पास डाटा नहीं है तो आप डूब मरो। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी ये रोहिंग्या को बसाते हैं, फिर स्क्रिप्ट के साथ ये अपने लोगों को वहां ले जाकर उनके साथ गुंडई करते हैं। जहां-जहां इन्होंने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाया हैं, वहीं पर ये लोग झगड़ा कराते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरा जो अवैध निर्माण को तोड़ने का आज ड्रामा किया गया इस अवैध निर्माण को पिछले 15 सालों में एमसीडी ने क्यों बनवाया? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसका जवाब दें कि जिन अवैध निर्माण को आज तोड़ने का ड्रामा किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के किस नेता ने कितने पैसे खाकर उन अवैध निर्माण को बनवाया है? उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण को तोड़ा ही जाए लेकिन साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के उन नेताओं के घर भी तोड़े जाए जिन्होंने इनको संरक्षण दिया है।

आप नेता ने आखिरी में कहा कि पिछले 15 साल से भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम में शासन कर रही है। आप नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि 15 साल से भारतीय जनता पार्टी की मिलीभगत से ये अवैध निर्माण किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली नगर निगम बुलडोजर चला रहे है और अवैध निर्माण को हटाने का ड्रामा कर रही है। आप नेता ने सवाल करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी बताएं कि पहले उन नेताओं पर बुलडोजर कब चलेगा जिनके राज में पिछले 15 साल में ये अवैध निर्माण यहां पर हुए हैं। आप नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इन दोनों सवालों के जवाब देना होगा।