कर्नाटक के मंत्री K.S. Eshwarappa की बर्खास्तगी की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (13/04/2022): भारतीय युवा कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के नेतृत्व में कर्नाटक सरकार में दिन दहाड़े हो रहे भ्रष्टाचार, मंत्रियों व नेताओ के द्वारा कमीशन की राजनीति से लोगो की मौत और पूरे प्रदेश व भाजपा शासित प्रदेशों में आराजकता के माहौल के विरुद्ध देश के गृहमंत्री अमित शाह का घेराव किया।

श्री श्रीनिवास ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री क्यों चुप्पी साधे हुए हैं, वो किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं? भाजपा की 40% कमीशन वाली सरकार के कारण भाजपा का कार्यकर्ता हंसते-हंसते फांसी पर लटक गया।

इसके बाद प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री चुप हैं। भाजपा के भीतर की नाकामी को बेनकाब करने वाली हर आवाज खामोश हो जाएगी – यही संतोष पाटिल की मौत की पुष्टि करती है। भाजपा की क्रोनोलॉजी यह है की पहले भाजपा आपका शोषण करेगी, अगर आप शिकायत करते हैं तो आप को बीजेपी खत्म कर देगी। भाजपा कार्यकर्ता संतोष पाटिल लिखता है, मैं भारत के प्रधानमंत्री, कर्नाटक के मुख्यमंत्री और हमारे सीनियर लीडर येदुरप्पा से आग्रह करता हूं कि मेरे परिवार का ध्यान रखें। मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि जो संतोष व प्रशांत मेरे साथ आए थे, वे मेरी मृत्यु के जिम्मेवार नहीं हैं, मेरी मृत्यु के जिम्मेवार के.एस. ईश्वरप्पा हैं। मैं यह पूछना चाहता हूँ कि हमारी सवाल डाइंग डिक्लेरेशन जिसे सत्य माना जाता है, उसे सत्य मान कर अब तक के.एस. ईश्वरप्पा गिरफ्तार क्यों नहीं हुए? कर्नाटक के मुख्यमंत्री क्यों चुप्पी साधे हुए हैं?

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि हमारी मांग है कि ईश्वरप्पा को तत्काल बर्खास्त किया जाए, उन्हें बर्खास्त कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए और सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक की जांच हो।