दिल्ली की EV पॉलिसी को पूरा देश में सराहा जा रहा है: अरविंद केजरीवाल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (31/03/2022): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत के द्वारा आज 3500 ई-ऑटो को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की ईवी पॉलिसी को देश में सराहा जा रहा है। अब दिल्ली को ईवी कैपिटल ऑफ इंडिया (EV Capital of India) कहा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने जो ईवी पॉलिसी ( EV Policy) बनाया है वह बहुत ही शानदार पॉलिसी है। पूरे देश के अंदर इसकी तारीफ हो रहा है और अब दिल्ली को ईवी कैपिटल ऑफ इंडिया कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी तो है ही अब ये ईवी कैपिटल ऑफ इंडिया भी माना जाने लगा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है लेकिन जितनी तेजी से लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने चालू किए हैं, मुझे भी आश्चर्य होने लगा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस साल जो कुल व्हीकल खरीदे गए हैं और उसका 10% व्हीकल इलेक्ट्रिक व्हीकल लोग खरीद रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर उत्साह है तो इसका मतलब हमने जो इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू की है वो सही पॉलिसी है। उन्होंने कहा कि ईवी पॉलिसी अच्छा है और अब पूरे देश के अंदर जगह-जगह दिल्ली के तर्ज के ऊपर ईवी पॉलिसी लागू की जा रही है।