जानें भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किस देश पर है निर्भर

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (18 मार्च 2022): रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था में काफी उथलपुथल हो गया है, जँहा एकतरफ अमेरिका व अन्य यूरोपीय देश रूस पर कई प्रकार के आर्थिक प्रतिबंध लगा चुका है तो वहीं अब दुनियाभर में भारत रूस के सामरिक एवं आर्थिक संबंधो को लेकर चर्चा हो रही है।

ज्ञात हो कि भारत अपने ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कई दूसरे देशों पर निर्भर है, ANI के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार भारत को अपनी कुल ऊर्जा आवश्यकताओं का लगभग 85% (प्रति दिन 5 मिलियन बैरल) कच्चा तेल आयात करना पड़ता है। अधिकांश आयात पश्चिम एशिया (इराक 23%, सऊदी अरब 18%, संयुक्त अरब अमीरात 11%) से होते हैं।।