केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने NIPER पोर्टल का किया उद्घाटन, कहा- रिसर्च बहुत जरूरी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (2‌8/01/2022): केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER) पोर्टल का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि NIPER का यह रिसर्च पोर्टल सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) सेक्टर की मदद करेगा। आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक मॉडल विकसित करने के लिए NIPER उद्योगों से जुड़ सकता है। रिसर्च बहुत जरूरी है, यह देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए भी ज़रूरी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि “आज सभी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER) एक पोर्टल के माध्यम से एक प्लेटफॉर्म पर हैं। सभी NIPER में अलग अलग रिसर्च होते हैं और इंडस्ट्री को उस रिसर्च की ज़रूरत होती है। यहां पर सरकार, रिसर्चर, NIPER और इंडस्ट्री सब हैं। हम सब लोग साथ मिलकर एक दूसरे की जरूरतों को पूरा करे सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा रिसर्च देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए भी ज़रूरी है। रिसर्च से पेटेंट आते हैं। आज यूरोप और अमेरिका रिसर्च करते हैं, पेटेंट लेते हैं और वही पेटेंट वाली दवाईयां दुनिया को बेचते हैं। यह काबिलियत भारतीयों में भी है।